दरभंगा शहर के St. Xavier’s DBEG Public School में रविवार को आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) ने एक नई मिसाल पेश की। इस खास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे, जहां बच्चों ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल का साफ-सुथरा वातावरण और सुंदर गार्डन लोगों को काफी पसंद आया। स्कूल प्रशासन ने इस मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की, जिसमें हर कक्षा के टॉप तीन छात्रों को विशेष सम्मान देने की बात कही गई।
PTM के दौरान छात्रों के वार्षिक परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए। कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। खासकर LKG कक्षा के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि यहां बच्चों के संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के आत्मविश्वास और झिझक (hesitation) को दूर करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाते हैं, जिससे उनका overall growth बेहतर हो सके।
वहीं स्कूल के CEO ने जानकारी देते हुए बताया कि PTM के साथ-साथ नए सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे समय रहते अपने बच्चों का नामांकन कराएं, क्योंकि बाद में एडमिशन फीस में वृद्धि हो सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में उच्च शिक्षित और अनुभवी शिक्षकों की टीम है, जो बच्चों के अकादमिक ग्रोथ के साथ-साथ अनुशासन और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी विशेष ध्यान देती है। इसके अलावा स्कूल में पावर बैकअप, साफ पेयजल और बेहतर मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
अभिभावकों ने भी स्कूल की व्यवस्था और पढ़ाई के स्तर की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसे एक अच्छा विकल्प बताया।
