पटना में घंटों तक फंसे रहे लोग हुआ भीषण ट्रैफिक जाम

 


पटना में आज ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से गरमा गई, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम भी लग गया, जिसके कारण लोगों को घंटों तक सड़कों पर ही रुकना पर गया। खासकर जायदा दिक्कत ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के छात्र को इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

सुबह के समय जब लोग अपने काम के लिए घर से निकलते है, तभी से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती है। बेली रोड, अशोक राजपथ और डाक बंगला चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में स्थिति और भी खराब दिखाई देता है। जिससे कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए, जिससे काफी लोगों का समय बर्बाद हुआ।

स्थानीय लोगों का ये कहना है कि पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क पर बढ़ते वाहनों की संख्या और सही ट्रैफिक प्रबंधन की कमी दिखाई दी। इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य और अवैध पार्किंग ने भी स्थिति को और बिगाड़ के रखा  है।

ट्रैफिक पुलिस ने जाम को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति को सामान्य करने में समय लग गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

इस बीच, आम जनता को सलाह दी गई है कि वे व्यस्त समय में यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। फिलहाल, पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसे हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने