स्कूलों में होंगे नए टीचिंग स्टाफ की बहाली
(आज समाचार सेवा)
पटना। बिहार विधानसभा में सूबे के विद्यालयों में नए टीचिंग कर्मचारियों का मुद्दा उठा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार विधानसभा में राज्य के सरकारी स्कूलों में परिचारी और क्लर्क पदों पर बहाली को लेकर अहम सवाल उठाया गया। सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। सदन में पूछे गए प्रश्न के जवाब में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विद्यालयों में परिचारी पद लंबे समय से रिक्त हैं जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मंत्री ने कहा कि बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय परिचारी और क्लर्क पदों की बहाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में रिक्त पदों का पूरा विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में देरी न हो। मंत्री ने कहा कि जैसे ही सभी जिलों से रिक्त पदों
