उच्च शिक्षा में सुधार के लिए उठाए जाएंगे बड़े कदम: शिक्षा मंत्री



पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए जल्द ही बड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि बीपीएससी से बातचीत के बाद जल्द ही टीआर्इ फोर (TR-I) की परीक्षा कराई जाएगी।


सोमवार को विस परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीआर्इ फोर में सीटों की संख्या का निर्धारण कैलकुलेशन और शिक्षकों की जरूरत के हिसाब से तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा को केंद्र में रखते हुए बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की जरूरतें पूरी करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में विभाग सत्र को समय पर कराने, कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने और विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष काम कर रहा है।


उन्होंने कहा कि नई नीतियों का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है, ताकि छात्रों को लाभ मिल सके।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने